हैदराबाद के होटल कर्मचारी रवि ने पुलिस की वर्दी पहनकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम का झूठा दावा किया था. रवि ने तेलंगाना सचिवालय के बाहर कई रील वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से मिलने का झूठा दावा किया. पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर उसके पास से फर्जी वर्दी, टोपियां, बेल्ट, नेमप्लेट और मोबाइल फोन जब्त किए.