गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक शातिर स्नैचर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ मोनू दिल्ली के हर्ष विहार का निवासी है और उसके खिलाफ 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हुआ जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.