- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत और छह उंगलियों वाली अफवाह को गलत साबित किया
- नेतन्याहू ने खुद कैमरे के सामने आकर दोनों हाथों को दिखाया, जिनमें पांच-पांच उंगलियां थीं
- उनके कार्यालय ने पहले बयान जारी कर कहा था कि वे पूरी तरह ठीक और सुरक्षित हैं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी मौत और 6 उंगलियों वाली अफवाह को गलत साबित करने के लिए खुद कैमरे के सामने आना पड़ा. वो कॉफी पीते नजर आए और अपने दोनों हाथों को दिखाया, जिसमें पांच-पांच उंगलियां ही थीं. इस दौरान वो काफी रिलैक्स भी नजर आए. इससे पहले इन अफवाहों पर नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया था कि वे "ठीक" हैं. यह स्पष्टीकरण अनादोलू एजेंसी के एक संवाददाता द्वारा उनके कार्यालय से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रही उन अफवाहों के बारे में पूछे जाने के बाद जारी किया गया, जिनमें कहा जा रहा था कि "नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है."
तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया
1 घंटे में 1.7 मिलियन व्यू
नेतन्याहू ने अपनी सलामती का सबूत देने वाला वीडियो अपने एक्स प्रोफाइल से शेयर किया है और एक घंटे के अंदर एक्स पर इसे 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी मौत की अफवाह कितनी ज्यादा फैल गई थी और अधिकतर लोग उनके कार्यालय के बयान को भी संदेह से देख रहे थे.
पहले देखें वीडियो
कैसे शुरू हुआ विवाद
शनिवार को सोशल मीडिया पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर सवाल उठने लगे. कई यूजर्स ने उनके 13 मार्च की उनकी एक वीडियो पर चिंता जताई, जिसमें ऐसा लग रहा था कि उनके एक हाथ में छह उंगलियां हैं. कइयों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एडिटेड बताया. अपने ट्विटर हैंडल पर, नेतन्याहू ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध पर बयान दिया. विवाद कैसे हुआ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें-
ईरान की सत्ता पाने का सपना देख रहे पहलवी का हाल वेनेजुएला की नोबेल विनर वाला तो नहीं होगा?
इराक, अफगानिस्तान, सीरिया... तख्तापलट की लंबी है फेहरिस्त, क्या ईरान में कामयाब होगा अमेरिका
बॉडीगार्ड से रोमांस करने लगीं सांसद सिनेमा तो पत्नी ने किया केस, US कोर्ट में माना बनाए संबंध पर...
ईरान जंग में नहीं कूदेगा तुर्की, एर्दोगान ने किया साफ, होर्मुज में ट्रंप की 'दावत' का अब क्या होगा?
पश्चिम बंगाल-असम-तमिलनाडु-केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का EC ने किया ऐलान













