हमलावर ने कैसे की प्लानिंग... जिस होटल में ट्रम्प का इवेंट हो रहा था, वहीं बुक किया था रूम

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के संदिग्ध बंदूकधारी के बारे में माना जा रहा है कि वह वाशिंगटन हिल्टन होटल में पहले से ठहरा हुआ था, जहां शनिवार रात को यह प्रोग्राम हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गोलीबारी के हमलावर ने इवेंट शुरू होने से पहले होटल में हथियार लेकर प्रवेश किया था
  • संदिग्ध हमलावर वाशिंगटन हिल्टन होटल में रूम बुक कर ठहरा हुआ था और अकेला ही माना जा रहा है
  • गोलीबारी के दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को गोली लगी, जो उनके प्रोटेक्टिव गियर पर लगी थी और सुरक्षित हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी को लेकर सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर, हाई सिक्‍योरिटी इवेंट में हथियार लेकर कोई कैसे पहुंचा? क्‍या दुनिया के सबसे मजबूत सुरक्षा चक्र में ऐसे ही कोई सेंध लगा सकता है? लेकिन बताया जा रहा है कि हमलावर, इवेंट शुरू होने से काफी पहले ही होटल में पहुंच गया था. हथियार भी ट्रंप के इवेंट से पहले होटल में पहुंच गया था. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के संदिग्ध बंदूकधारी के बारे में माना जा रहा है कि वह वाशिंगटन हिल्टन होटल में पहले से ठहरा हुआ था, जहां शनिवार रात को यह प्रोग्राम हुआ.

होटल में रूम बुक कर ठहरा

मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के अंतरिम प्रमुख जेफरी कैरोल ने शनिवार देर रात मीडिया को बताया, "शुरुआती जांच के बाद हमारा मानना ​​है कि वह (हमलावर) होटल में ठहरा हुआ था." उन्होंने आगे कहा, "हमने होटल में उस कमरे की जांच शुरू कर दी है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कमरे में क्या था." साथ कैरोल ने बताया कि पुलिस का मानना ​​है, संदिग्ध हमलावर अकेला ही था. 

ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर पूरी प्‍लानिंग के साथ होटल में आया था. उसे जानकारी थी कि होटल में इवेंट होने वाला है. इसलिए उसने पहले से ही होटल में रूम बुक करा लिया था. हथियार भी होटल में पहले ही पहुंचा दिये थे, क्‍योंकि इवेंट के दौरान सुरक्षा काफी कड़ी हो जाने वाली थी. हालांकि, हमलावर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका. बताया जा रहा है कि सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को हमलावर को ट्रंप के नजदीक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया था.  

सीक्रेट सर्विस अधिकारी को लगी गोली 

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान जब गोलीबारी हुई, तब राष्‍ट्रपति ट्रंप और अन्‍य बड़े अधिकारी इवेंट में मौजूद थे. लेकिन गोलीबारी होते ही सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रंप को वहां से सुरक्षित निकाल लिया. इस दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को गोली भी लग गई. गोली ऑफिसर के प्रोटेक्टिव गियर पर लगी और उन्हें लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया. ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों की सहारना की है.  

Advertisement

ट्रंप का लगा एक ट्रे नीचे गिरी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के पास गोलियां चलने के बाद, एक बंदूकधारी को सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तुरंत काबू में कर लिया. बंदूकधारी कई हथियारों से लैस होकर एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला कर रहा था. उन्होंने इस घटना को बहुत अचानक बताया और सुरक्षा एजेंट्स की कार्रवाई की जमकर सराहना की. वॉशिंगटन हिल्टन से सुरक्षित निकाले जाने के बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, "मैं पूरी तरह से हैरान था कि कुछ हुआ. फर्स्ट लेडी और मैंने एक आवाज सुनी और मुझे लगा कि यह एक ट्रे नीचे गिर रही है और यह बहुत तेज आवाज थी और काफी दूर से आ रही थी."

ये भी पढ़ें :- ट्रंप पर हमले से कुछ ही घंटे पहले उनके प्रेस सचिव ने कहा था- 'आज रात गोलियां चलेंगी'

Advertisement

बॉलरूम के अंदर नहीं घुस पाया हमलावर, जहां बैठे थे ट्रंप

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आरोपी को सीक्रेट सर्विस के कुछ बहुत बहादुर सदस्यों ने पकड़ा और बहुत तेजी से काम किया, एक एजेंट को गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि हमलावर ने 50 गज की दूरी से हमला किया लेकिन बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही उसे रोक दिया गया. कमरा बहुत, बहुत सुरक्षित था. ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी मुख्य इवेंट की जगह में नहीं घुसा. बताया जा रहा है कि आरोपी गनमैन कैलिफोर्निया का रहने वाला है. एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट से वह जा रहा था और उसे पकड़ लिया गया. वह होटल के बड़े बॉलरूम के अंदर नहीं जा पाया. बॉलरूम में राष्ट्रपति ट्रंप समेत टॉप एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी और सैकड़ों पत्रकार इकट्ठा हुए थे. 

ये भी पढ़ें :- ट्रंप पर हमला करने वाले की सामने आई हिस्ट्री, कमला हैरिस को चुनाव के दौरान दिया था चंदा

Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे TMC सांसद Babul Supriyo का चौंकाने वाला जवाब