ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इन दिनों अपने विदेशी और देसी कंटेंट की वजह से सुर्खियों में हैं. जिस तरह से सिनेमाघरों में हर हफ्ते किसी फिल्म का इंतजार रहता है, वैसे ही इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई सीरीज का भी फैन्स बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह विदेशी ओटीटी प्लेटफॉर्म है और इसे भारत में पॉपुलर बनाने में जहां इंटरनेशनल सीरीज का अहम योगदान है, वहीं कुछ भारतीय वेब सीरीज भी हैं, जिन्होंने खूब रंग जमाया है. इन वेब सीरीज में सेक्रेड गेम्स, दिल्ली क्राइम, जमताड़ा, सिलेक्शन डे और गूल के नाम प्रमुखता से आते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कुछ भारतीय वेब सीरीज पर...
पांच देसी वेब सीरीज जिन्होंने बदल डाली ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की तकदीर, आपने देखी क्या

1. सेक्रेड गेम्स (Scared Games)
गणेश गायतोंडे की शानदार एक्टिंग और कमाल की स्टोरी लाइन ने पूरे देश को बांधकर रख दिया. अनुराग कश्यप की इस वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स को भारत में पॉपुलर बनाने में अहम भूमिका निभाई. इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे जैसे सधे हुए कलाकार नजर आए. वेब सीरीज के द सीजन रिलीज हो चुके हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब

2. दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)
दिल्ली गैंग रेप केस पर आधारित इस क्राइम ड्रामा में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग जैसे किरदार नजर आए. इमोशनल कहानी ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. इसके दूसरे सीजन का इंतजार है.

3. जामताड़ा (Jamtara)
झारखंड के जामताड़ा के कुछ युवा एक कॉल सेंटर शुरू करते हैं और फिर लोगों को ठगते हैं. यह कहानी काफी पॉपुलर हुई है और सीरीज के दूसरे सीजन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.

4. सिलेक्शन डे (Selection Day)
क्रिकेट पर आधारित यह वेब सीरीज अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है. इसमें महेश मांजरेकर, राजेश तैलंग और रत्ना पाठक शाह नजर आए.

5. गूल (Ghoul)
राधिका आप्टे की इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया गया, यह तीन एपिसोड की वेब सीरीज है. इसमें राधिका आप्टे के साथ मानव कौल नजर आए. राधिका की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और यह मिनी सीरीज हिट रही.
VIDEO:'पृथ्वीराज चौहान के बारे में किताब में केवल दो-तीन लाइनें लिखी हैं...' : अभिनेता अक्षय कुमार बोले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं