इन दिनों मनोरंजन के मामले में वेब सीरीज का कोई जवाब नहीं है. धीरे-धीरे कहानी को लेकर माहौल रचा जाता है, और फिर ऐसे मोड़ पर छोड़ा जाता है कि उसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार रहे. कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तकदीर ही बदल दी है. भारत में अमेजन प्राइम वीडियो को लोकप्रिय बनाने में कुछ वेब सीरीज का हाथ रहा है. इन सीरीज में न सिर्फ देसी कहानियां देखने को मिलीं, बल्कि दर्शकों ने खुद को इनसे कनेक्ट भी किया. आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ वेब सीरीज पर जिन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो को भारत में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई.

1. मिर्जापुर (Mirzapur)
मिर्जापुर का देसी अंदाज, ठेठ देसी कैरेक्टर और फिर मजेदार वनलाइन ने इसे देश भर में लोकप्रिय सीरीज बना दिया. कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, सारे कैरेक्टर हिट रहे. इस सीरीज ने पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा को जबरदस्त लोकप्रियता दी, और ओटीटी प्लेटफॉर्म को जनता के बीच जबरदस्त हिट कर दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

2. पंचायत (Panchayat)
जब गांव हमारे मनोरंजन जीवन से गायब होते जा रहे हैं, ऐसे में पंचायत ने दस्तक दी. ग्राम पंचायत के प्रधानजी, सचिव जी और गांव के कैरेक्टर्स ने हमें पुराने दिनों में पहुंचा दिया. इन किरदारों की मासूमियत और जीवन से जुड़ी छोटी-मोटी खुशियों ने गहरे तक असर किया. इसमें जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं.

3. पाताल लोक (Pataal Lok)
दिल्ली के एक पुलिसकर्मी की कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश उसे किस तरह बेचैन कर देती है, यह देखने वाली बात है. वह हर बाधा को लांघते हुए, गुत्थी को सुलझाता है. इसमें जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी के जोरदार किरदार हैं.

4. द फैमिली मैन (The Family Man)
मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दो सीजन आ चुके हैं. दूसरे सीजन में साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु ने निगेटिव रोल निभाया था. सीरीज को खूब पसंद किया गया और अब फैन्स को तीसरे सीजन का इंतजार है.

5. फोर मोर शॉट्स प्लीज! (Four More Shots Please!)
यह कहानी चार महिलाओं की हैं, जो जीवन में अपने-अपने संघर्ष में लिप्त हैं. इस तरह इस वेब सीरीज में आधुनिक दौर की कई तरह कई समस्याओं को दिखाया गया है. इसमें रिलेशनशिप इश्यू मेन फोकस में रही हैं. इसमें शयोनी गुप्ता, बानी जे, कीर्ति कुल्हारी और मानवी गगरू लीड रोल में हैं.
इसे भी देखें : सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कुछ मिनट पहले का CCTV फुटेज आया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं