विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2022

सिर्फ इसलिए महात्मा गांधी के किरदार के लिए प्रतीक गांधी रहे पहली पसंद, जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी राष्ट्रपिता के जिदंगी की कहानी

क्राइम थ्रिलर कंटेंट के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महात्मा गांधी की जिंदगी देखने को मिलेगी. जिसकी घोषणा प्रोडक्शन कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट कर चुकी है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

सिर्फ इसलिए महात्मा गांधी के किरदार के लिए प्रतीक गांधी रहे पहली पसंद, जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी राष्ट्रपिता के जिदंगी की कहानी
प्रतीक गांधी
नई दिल्ली:

क्राइम थ्रिलर कंटेंट के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महात्मा गांधी की जिंदगी देखने को मिलेगी. जिसकी घोषणा प्रोडक्शन कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट कर चुकी है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. खास बात यह है कि यह वेब सीरीज सिर्फ महात्मा गांधी की जिंदगी को ही नहीं बल्कि भारत ही हर अच्छी बुरी राजनीतिक घटनाओं से रूबरू करवाएं जो देश के इतिहास में दर्ज है. महात्मा गांधी पर आधारित वेब सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी राष्ट्रीय पिता की भूमिका में होंगे. 

ऐसे में अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बताया है कि आखिर महात्मा गांधी की वेब सीरीज में मुख्य किरदार के लिए प्रतीक गांधी हो ही क्यों लिया है. समीर नायर ने कहा, 'जब वह और निर्देशक हंसल मेहता प्रतीक गांधी को स्कैम 1992 में लेने वाले थे तो उस वक्त प्रतीक गुजराती सिनेमा और थिएटर में ज्यादा सक्रिय थे. उन दिनों वह गांधी पर आधारित थिएटर कर रहे थे.

इतना ही नहीं समीर नायर ने आगे कहा, 'महात्मा गांधी की वेब सीरीज में उनके किरदार के लिए हंसल मेहता ने सलाह दी थी कि गांधी के किरदार के लिए प्रतीक गांधी सबसे बेस्ट हैं क्योंकि वह कई सालों से थिएटर में महात्मा गांधी का रोल करते आ रहे हैं. और जब हमने प्रतीक गांधी की एक्टिंग देखी तो उनसे बेहतर कोई नहीं दिखा.' आपको बता दें कि महात्मा गांधी की वेब सीरीज लेखक रामचंद्र गुहा की किताब पर आधारित होगी. 

वहीं इस वेब सीरीज अलावा समीर नायर ने बताया है कि उनकी कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट जल्द दर्शकों के लिए एक कॉमेडी वेब सीरीज लेकर आने वाले है. वहीं उनकी कंपनी कुछ एनिमिटेड वेब शो पर भी काम कर रही है, जो बच्चों के अलावा इंटरनेशनल स्तर के शो होंगे. साथ ही समीर नायर की कंपनी जल्द कई क्राइम थ्रिलर से भी दर्शकों के दिलों को जीतने वाली है. 

बेबीमून एंजॉय कर मुंबई लौटे Parents To Be आलिया-रणबीर कपूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Web Series Gandhi, Mahatma Gandhi, Mahatma Gandhi New Series, Pratik Gandhi, Sameer Nair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com