अनुमति हो तो आगे बढ़ें? प्रशंसकों के पसंदीदा वकील माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी अपनी बुद्धि, रणनीतियों और सच्चाई की खोज के साथ वापस आ गए हैं, जैसा कि वह टीजर 'जीत आपकी या मेरी नहीं, न्याय की होनी चाहिए' में कहते हैं. पहले दो सीज़न की सफलता के बाद, डिज्नी प्लस हॉटस्टार इस क्रिटिकली अक्लेम्ड शो क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच का एक और नया सीजन लेकर आए हैं. सीरीज का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है. इस शो के लेटेस्ट सीजन में, पंकज त्रिपाठी ने माधव मिश्रा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है. इस सीजन में, शो बड़ा और बेहतर हो गया है, क्योंकि विटी लॉयर अपने करियर के सबसे मुश्किल कोर्ट मामलों में से एक से निपटता है, दरअसल उसका सामना श्वेता बसु प्रसाद द्वारा अभिनीत पब्लिक प्रोसिक्यूटर लेखा से होता है.
शो को लेकर डिज्नी प्लस स्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के हेड कंटेंट गौरव बनर्जी ने कहा है, ‘क्रिमिनल जस्टिस एक मार्की शो है, जो हम सभी के लिए अहम सवाल उठाता है. सबसे अधिक देखे जाने वाली सीरीज में से एक के रूप में, हम दर्शकों के लिए क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच के साथ न्याय के लिए माधव मिश्रा की लड़ाई का एक नया चैप्टर लाने के लिए उत्साहित हैं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में, मैं हमेशा से विभिन्न प्रकार की कहानियों का हिस्सा बनना चाहता था. माधव मिश्रा के किरदार के साथ, मुझे हॉटस्टार स्पेशल्स के क्रिमिनल जस्टिस सीरीज में उसे हर सीजन में एक्सप्लोर करने का मौका मिला है. नए सीजन में, वह एक नए रोमांच पर निकल पड़ता है, जहां वह हमारे कानून की सीमाओं पर सवाल उठाता है. इस सीजन में देखने के लिए और भी बहुत कुछ है, जिसमें माधव मिश्रा अपने मुवक्किलों की कानूनी लड़ाई में गहराई से उतर रहे हैं.'
डायरेक्टर रोहन सिप्पी ने कहा, ‘क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन में, माधव मिश्रा हमारी कानूनी व्यवस्था के लिए पहले कभी न देखे गए पक्ष का खुलासा करके न्यायपालिका और उसकी सीमाओं पर सवाल उठाते हैं. नए सीजन में उनकी लड़ाई में असल मे होने वाले रॉ अंतर्दृष्टि और संवेदनशीलता को खुद में कैप्चर किया है. ‘
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं