विज्ञापन

घरवाले नहीं थे राजी, 12 साल किया गर्लफ्रेंड का इंतजार, शादी रचाने के लिए इस एक्टर को बेलने पड़े थे खूब पापड़

इंडियन सिनेमा के 'कालीन भैया' उर्फ पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है. पंकज कॉमेडी से लेकर विलेन तक किसी भी तरह का रोल बड़ी आसानी से कर लेते हैं.

घरवाले नहीं थे राजी, 12 साल किया गर्लफ्रेंड का इंतजार, शादी रचाने के लिए इस एक्टर को बेलने पड़े थे खूब पापड़
मृदुला से शादी रचाने के लिए पंकज त्रिपाठी को बेलने पड़े थे खूब पापड़
नई दिल्ली:

इंडियन सिनेमा के 'कालीन भैया' उर्फ पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है. पंकज कॉमेडी से लेकर विलेन तक किसी भी तरह का रोल बड़ी आसानी से कर लेते हैं. कमाल की बात तो यह है कि वह हर रोल में इतना जंचते हैं कि दर्शक उनकी एक्टिंग को एन्जॉय करते हैं. 49 साल के एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए खूब संघर्ष किया है और इस संघर्ष के सफल होने में सबसे बड़ा हाथ उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी का है. पंकज और मृदुला की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पंकज महज 17 साल की उम्र में मृदुला पर मर-मिटे थे और 12 सालों तक डेट करने के बाद शादी रचाई थी. चलिए विस्तार से जानते हैं कालीन भैया की लव-स्टोरी के बारे में.

कब और कहां हुई थी मुलाकात?

पंकज और मृदुला एक ही स्कूल में पढ़ते थे. मृदुला नौवीं और पंकज 11वीं क्लास में थे. यह पंकज का पहली नजर का प्यार था. एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि वह कब मृदुला के प्यार में गिर गए थे. एक्टर ने बताया साल 1993 में मृदुला एक्टर की बहन की शादी में आई थी. एक्टर ने कहा, 'मेरी बहन की शादी थी. मैंने बालकनी में एक लड़की को खडे़ देखा और सोचा कि इस लड़की के साथ मैं अपनी पूरी लाइफ बिता सकता हूं. जबकि मैं उसे जानता तक नहीं था. ना ही उसका नाम जानता था'. वहीं, मृदुला ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका ध्यान पंकज पर कब गया. उन्होंने बताया, मेरे भाई तिलक की सगाई थी, मैं तैयार होने के लिए कमरे में जा रही थी कि तभी मेरे सामने पंकज गुजरे और वो पूरी शादी में मुझे फॉलो करते रहे'.

Latest and Breaking News on NDTV

पंकज और मृदुला की कैसेआगे बड़ी बात ?

बता दें, पंकज की बहन की शादी जिस शख्स से हुई थी वह मृदुला का सगा भाई है. ऐसे में पंकज अपनी बहन से मिलने के बहाने मृदुला को देखने जाया करते थे. पंकज ने बताया कि वह बहुत बात करते थे. इस पर मृदुला ने भी बताया, 'मैं सुबह स्कूल के लिए निकल जाती थी और पंकज से डिनर के बाद ही मिल पाती थी. वही हमारा समय होता था. हम बैठकर बातें करते थे. कभी-कभी तो सुबह भी हो जाती थी. इधर, इनकी आंख-मिचौली को 8 साल हो गए और घरवाले मृदुला के लिए एक लड़का देखने गए. पंकज भी मृदुला के लिए लड़का देखने के लिए गए थे और आकर मृदुला से कहा था कि लड़का अच्छा है. फिर चार सालों तक दोनों एक-दूजे से अलग रहे. रिलेशनशिप के 12वें साल दोनों ने घरवालों को बताया तो घमासान मच गया. क्योंकि एक फैमिली में शादी करना हिंदू रीति-रिवाज के खिलाफ है. लेकिन पंकज-मृदुला की जिद के आगे फैमिली झुक गई और कपल ने 15 जनवरी 2004 में शादी रचाई और मुंबई आ गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com