विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2023

मर्डर मिस्ट्री से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते मिलने वाला शानदार स्टोरी का मसाला, रिलीज होंगे ये 5 धांसू वेब सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगा रहे हैं. घर बैठे आपको बेहतरीन मूवीज, सीरीज देखने का मौका मिल रहा है. इस हफ्ते भी कई वेब सीरीज रिलीज होने जा रहे हैं, जिनमें से 5 शानदार ऑप्शन हो सकती हैं.

मर्डर मिस्ट्री से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते मिलने वाला शानदार स्टोरी का मसाला, रिलीज होंगे ये 5 धांसू वेब सीरीज
बारिश में घर बैठे इन 5 वेब सीरीज को करें एंजॉय, इस हफ्ते होंगी रिलीज
नई दिल्ली:

मर्डर मिस्ट्री से लेकर हॉरर तक...इस हफ्ते बारिश के मौसम में आप घर बैठकर एक से बढ़कर एक 5 धांसू वेब सीरीज देख सकते हैं. क्योंकि एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने नेटफ्लिक्स से लेकर हॉटस्टार तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें हिंदी से लेकर हॉलीवुड तक की वेब सीरीज शामिल हैं. जिन्हें देखकर आप अपने दिन को खास मनाते सकते हैं. यहां चेक करें इस वीक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहीं वेब सीरीज की पूरी लिस्ट... 

किंग द लैंड 

गू वोन की कहानी पर बनी वेब सीरीज 'किंग द लैंड' गू वोन 13 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है. गू वोन एक लक्जरी होटल ग्रुप द किंग ग्रुप का उत्तराधिकारी है, जिसकी मुलाकात एक होटल बिजनेस वुमेन चेओन सा-रंग से एक दिन हो जाती है. वह हर समय हंसती रहती है. ली जून हो और इम यूं आह स्टारर यह सीरीज एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी शानदार ऑप्शन हो सकती है.

द ट्रायल 

एक्ट्रेस काजोल स्टारर वेब सीरीज 'द ट्रायल' एक हाउस वाइफ की कहानी है, जो पति के जेल जाने पर परिवार के लिए 13 साल बाद एक लॉ फर्म में काम पर वापस लौटती है. वेब सीरीज रॉबर्ट किंग और मिशेल किंग की 'द गुड वाइफ' का हिंदी रिमेक है. 14 जुलाई से डिज्नी + हॉटस्टार पर ये सीरीज स्ट्रीम होगी.

बर्ड बॉक्स बार्सिलोना 

साल 2018 में आई हॉरर फिल्म 'बर्ड बॉक्स' का स्पिन-ऑफ सीक्वल 'बर्ड बॉक्स बार्सिलोना' भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। पिता और बेटी पर बनी इस सीरीज में दिखाया गया है कि दोनों ऐसे डिस्टोपियन फ्यूचर में जिंदा रहने का प्रयास कर रहे हैं, जहां कोई जिंदा नहीं रह पाता है. इस सीरीज को भी 14 जुलाई से देख सकेंगे. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

माया बाजार फॉर सेल

प्रीमियम गेटेड सोसाइटी की फैमिली पर बेस्ड ये एक सटायर वेब सीरीज है. नवदीप पल्लापोलू, ईशा रेब्बा, नरेश विजया कृष्णा, हरि तेजा, झांसी लक्ष्मी, मेयांग चांग, ​​सुनैना और कोटा श्रीनिवास राव कलाकारों से सजी यह सीरीज आपको अपना परिवार याद दिला सकती है. जी5 पर 14 जुलाई को यह स्ट्रीम होगी.

कोहरा

इस लिस्ट में अगला नाम 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही वेब सीरीज 'कोहरा' का है. दो पुलिसवालों की कहानी है पर बनी इस सीरीज में एक एनआरआई दूल्हे की मौत हो जाती है, जिसकी जांच दोनों पुलिस वाले करते हैं. 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज भी आ रही है. 

Ali Fazal और Richa Chadha नए प्रोजेक्ट्स पर, लव और द जेरार्ड बटलर फैक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT Releases This Week, OTT This Week, New Releases On OTT, Releases This Week, King The Land, The Trail, Bird Box Barcelona, Maya Bazaar For Sale, Kohrra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com