विज्ञापन

OTT Release This Week: One Piece Season 2 से Made In Korea तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये मसाला

OTT Releases This Week: नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नए सीरीज रिलीज होने वाले हैं, जिससे व्यूअर्स को घर बैठे फ्रेश कंटेंट देखने को मिलेगा.

OTT Release This Week: One Piece Season 2 से Made In Korea तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये मसाला
OTT Releases This Week: OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का
नई दिल्ली:

OTT Releases This Week: बिंज वॉचर्स को इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है. एक्शन, मिस्ट्री, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा One Piece Season 2, Scarpetta और Virgin River Season 7 को लेकर है. Netflix, Prime Video और JioHotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर आने वाली ये नई रिलीज व्यूअर्स को घर बैठे फ्रेश कंटेंट देखने का मौका देंगी.

Rooster

यह एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो 9 मार्च 2026 को JioHotstar पर रिलीज होने जा रही है. Rooster एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो जिंदगी के नए मोड़ पर खड़ा है और एक नए एजुकेशनल माहौल में खुद को ढालने की कोशिश करता है. बिल लॉरेंस के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा में स्टीव कैरेल, स्कॉट मैकआर्थर और एनी मुमोलो हैं.

One Piece Season 2

इस शो को आप 10 मार्च 2026 से Netflix पर देख पाएंगे. कहानी लफी और उसके क्रू के बारे में है, जो खतरनाक ग्रैंड लाइन में फंस जाते हैं, बारोक वर्क्स सिंडिकेट का सामना करते हैं, टोनी चॉपर से मिलते हैं और स्मोकर तथा क्रोकोडाइल जैसे दुश्मनों से लड़ते हैं.

Scarpetta

इस थ्रिलर सीरीज को आप 11 मार्च 2026 से Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इसमें निकोल किडमैन डॉ. के स्कार्पेटा की भूमिका निभा रही हैं. वह एक टैलेंटेड फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट हैं, जो अपनी समझ और अनुभव से कठिन हत्या के मामलों को सुलझाती हैं.

Love Is Blind: The Reunion

लोकप्रिय रियलिटी शो Love Is Blind का रीयूनियन एपिसोड 11 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज होने जा रहा है. इसमें पुराने कंटेस्टेंट्स एक साथ मिलेंगे तथा अपने रिश्तों और शो से जुड़ी यादों पर बातें करेंगे.

Virgin River Season 7

रोमांटिक ड्रामा सीरीज का 7वां सीजन 12 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज होगा. इसकी कहानी मेल और जैक की शादीशुदा जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां वे परिवार बढ़ाने और नई चुनौतियों का सामना करते हैं. इसमें एलेक्जेंड्रा ब्रेकेनरिज और मार्टिन हेंडरसन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

Made In Korea

यह एक तमिल ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रियंका मोहन लीड रोल में नजर आएंगी. आप इसे 12 मार्च 2026 से Netflix पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कोरियन भाषा और संस्कृति से बेहद लगाव है और वह सियोल जाने का सपना देखती है.

The Family McMullen

यह फिल्म 1995 की लोकप्रिय फिल्म The Brothers McMullen का सीक्वल है. यह 15 मार्च 2026 को JioHotstar पर डेब्यू करेगी. यह कॉमेडी फिल्म बैरी (एडवर्ड बर्न्स) की कहानी है, जो अपने बच्चों के साथ एक मॉडर्न लेकिन उलझे हुए रोमांस में जी रहा है और अपने भाई पैट्रिक (माइक मैकग्लोन) और भाभी मौली (कोनी ब्रिटन) से फिर से मिल रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com