विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2022

MX Player पर जुलाई में रहेगी वेब सीरीज की भरमार, तुर्की, कोरियन और इंग्लिश के सुपरहिट शो हिंदी में

एमएक्स प्लेयर ने जुलाई के अपने लाइनअप का ऐलान कर दिया है. एमएक्स प्लेयर पर जुलाई में भारतीय वेब सीरीज के साथ कोरियन और चाइनीज वेब सीरीज भी देखने को मिलेंगी, और वो भी हिंदी में.

MX Player पर जुलाई में रहेगी वेब सीरीज की भरमार, तुर्की, कोरियन और इंग्लिश के सुपरहिट शो हिंदी में
एमएक्स प्लेयर पर जुलाई में नजर आएंगी यह वेब सीरीज
नई दिल्ली:

एमएक्स प्लेयर ने जुलाई के अपने लाइनअप का ऐलान कर दिया है. एमएक्स प्लेयर पर जुलाई में भारतीय वेब सीरीज के साथ कोरियन और चाइनीज वेब सीरीज भी देखने को मिलेंगी, और वह भी हिंदी में. इस तरह के-ड्रामा के फैन्स के लिए यह अच्छी खबर है कि उनकी पसंदीदा पात्र हिंदी बोलते नजर आएंगे. इस तरह एक स्ट्रॉन्ग लाइनअप के साथ एमएक्स प्लेयर पर जुलाई 2022 में अलग-अलग तरह का मसाला देखने को मिलेगा. आइए एक नजर डालते हैं एमएक्स प्लेयर की जुलाई में आने वाली वेब सीरीज पर.

वेब सीरीज: मियां, बीवा और मर्डर (Miya, Biwi Aur Murder)
ओरिजिनल लैंग्वेज: हिंदी
रिलीज डेट: पहली जुलाई
इस वेब सीरीज की कहानी प्रिया और जयेश की है जो सात साल की अपनी शादी को बचाए रखने के लिए जूझ रहे हैं. लेकिन एक रात कुछ ऐसा होता है कि उन्हें जिंदा रहने के लिए एक साथ आना ही होगा. 

वेब सीरीज: अ मैन इन अ वेल (A Man In A Veil)
रिलीज डेट: 6 जुलाई
ओरिजिनल लैंग्वेज: कोरियन (हिंदी में डब)
इस कोरियन वेब सीरीज की कहानी ताय पूंग की है जो दो बहनों के बीच फंसा हुआ है. इस तरह इस कहानी में रोमांस से लेकर जीवन के कई अन्य रंग भी देखने को मिलेंगे.

वेब सीरीज: इंटेंस लव (Intense Love)
रिलीज डेट: 13 जुलाई 
ओरिजिनल लैंग्वेज: मेंडारिन (हिंदी में डब)
यह वेब सीरीज एक डॉक्टर और एक्ट्रेस की प्रेम कहानी है. 

वेब सीरीज: लाइट ऑन मी (Light on Me)
रिलीज डेट: 20 जुलाई
ओरिजिनल लैंग्वेज: कोरियन (हिंदी में डब)
यह एक कोरियन ड्रामा है जिसमें रोमांस का जबरदस्त छौंक देखने को मिलेगा.

वेब सीरीज: साइंड, सील्ड ऐंड डिलीवर्ड (Signed, Sealed and Delivered)
रिलीज डेट: 27 जुलाई
ओरिजिनल लैंग्वेज: इंग्लिश (हिंदी में डब)
यह बहुत ही मजेदार मिस्ट्री सीरीज है जो पोस्टर डिटेक्टिव्ज को लेकर है. 

वेब सीरीज: फ्लेम्स ऑफ फेट (Flames Of Fate)
रिलीज डेट: 27 जुलाई
ओरिजिनल लैंग्वेज: तुर्की (हिंदी में डब)
यह फेमस तुर्की ड्रामा है जो भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी में लाया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MX Player, MX Player July 2022, MX Player Korean Drama, MX Player Turkish Drama, MX Player Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com