एमएक्स प्लेयर पर भौकाल सीजन 2 आज रिलीज हो गया है. 'भौकाल 2' आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा के जीवन से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज है. नवनीत सिकेरा को सिंघम के रूप में भी जाना जाता है. इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन कुछ पावर-पैक एक्शन दृश्यों और नेल-बाइटिंग सस्पेंस से भरा है. दर्शक मोहित रैना को एक बार फिर से एसएसपी नवीन सिकेरा के रूप में देखेंगे. इस तरह सीरीज एमएक्स प्येलर पर फिर से देसी मसाले के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है.
मोहित रैना नवनीत सिकेरा के किरदार में पिछले सीजन में काफी पसंद किए गए थे. इस रोल की तैयारियों के बारे में मोहित ने बताया, 'दरअसल मैं उस आईपीएस अधिकारी की विचार प्रक्रिया को समझना चाहता था, जिसके जीवन पर यह शो आधारित है. इसलिए मैंने नवनीत सिकेरा के साथ समय बिताया. पुलिस अफसर के पीछे के उनके व्यक्तित्व को समझने की कोशिश की, जिससे मैं उनकी भूमिका के साथ न्याय कर पाऊं. मेरे लिए यह जानना जरूरी था कि कैसे एक किसान का बेटा आईपीएस अधिकारी बन गया और इतने निडर तरीके से यूपी में अपराध को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बावेजा स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, एमएक्स ओरिजिनल सीरीज भौकाल 2 को आकाश मोहिमेन, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखा है. इसमें बिदिता बाग, सिद्धांत कपूर, प्रदीप नागर, गुल्की जोशी, अजय चौधरी, रश्मि राजपूत और स्वर्गीय मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और 20 जनवरी को केवल एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं