विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2022

सफाई कर्मचारी बन ऐसी जिंदगी काटने को मजबूर हुए यूट्यूबर भुवन बाम, इस दिन लेकर आएंगे 'ताजा ख़बर'

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उनकी बहुचर्चित एक्शन ड्रामा वेब सीरीज 'ताजा ख़बर' जल्द रिलीज होने वाली है. इस सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है.

सफाई कर्मचारी बन ऐसी जिंदगी काटने को मजबूर हुए यूट्यूबर भुवन बाम, इस दिन लेकर आएंगे 'ताजा ख़बर'
वेब सीरीज 'ताजा ख़बर' का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली:

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उनकी बहुचर्चित एक्शन ड्रामा वेब सीरीज 'ताजा ख़बर' जल्द रिलीज होने वाली है. इस सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है. रोहित राज और भुवन बाम के निर्माण और बीबी की वाइंस प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है और इसे हुसैन एवं अब्बास दलाल ने लिखा है. वेब सीरीज 'ताजा ख़बर' आगामी 6 जनवरी 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.

ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इस वेब सीरीज में आपको इमोशंस, कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और ड्रामा का भरपूर डोज मिलने वाला है. वेब सीरीज 'ताजा ख़बर' भुवन बाम के अलावा श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर समेत कई अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इस सीरीज में भुवन बाम वसंत गावड़े नाम के एक चिड़चिड़े सफाई कर्मी के रोल में नजर आएंगे, जिसका सपना बहुत अमीर आदमी बनने का है और फिर एक दिन उसके साथ जिंदगी बदल देने वाला करिश्मा होता है. इसके बाद वसंत गावड़े का आगे का सफर ढेर सारा मनोरंजन और उथल-पुथल लेकर आएगा जिसमें कई आश्चर्यजनक मोड़ जो उनकी जिंदगी में हलचल मचा देते हैं.

वेब सीरीज 'ताजा ख़बर' को लेकर भुवन बाम ने कहा, 'ताज़ा ख़बर एक पूरी तरह से एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस है। इस शो में इंसान की ख्वाहिशों और इच्छाओं का उतार-चढ़ाव है. यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ मेरा डिजिटल डेब्यू है, जो अपने आप में एक खास एहसास है. इसके लिए मुझे सभी से, खास तौर पर अपने को-स्टार्स से जो प्यार मिला, वो कल्पना से परे है. सेट पर सभी अपने-अपने काम में माहिर हैं, लेकिन यह मेरे लिए पहली बार था और सेट पर मैंने जो रिश्ते बनाए हैं, उसके के लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं. हमने इस कहानी में जान फूंकने के लिए दिल से मेहनत की है और मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि दर्शकों को इस शो में बहुत कुछ देखने को मिलेगा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvan Bam, Youtuber Bhuvan Bam, Taaza Khabar, Taaza Khabar Trailer, Web Series Taaza Khabar, Bhuvan Bam Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com