अगर अखिलेश के सांसद चले गए तो यूपी में क्या खेला होगा?

यूपी की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है कि क्या वाकई समाजवादी पार्टी में कोई बड़ी टूट होने वाली है? अगर बीजेपी और ओपी राजभर के दावों के मुताबिक, अखिलेश यादव की पार्टी के सांसद बागी होते हैं, तो यूपी का पूरा राजनीतिक नक्शा और लोकसभा का नंबर गेम कैसे बदल जाएगा, देखिए इस खास रिपोर्ट में. उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से वर्तमान में सपा के पास 37, बीजेपी के पास 33, कांग्रेस के पास 6, अपना दल (एस) के पास 1 और एएसपी (कांशीराम) के पास 1 सीट है. इस वीडियो में जानिए कि अगर सपा के 25 से 30 सांसद पाला बदलते हैं, तो कैसे बीजेपी की ताकत अचानक 58 से 63 सांसदों तक पहुंच जाएगी और इसका सीधा असर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर कैसे पड़ेगा.