चंदा गिनने वाले कमरे का वीडियो लीक? स्लो-मोशन में सीसीटीवी फुटेज देख रही SIT

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चंदे और दानपात्रों में बड़ी हेरफेर के गंभीर आरोपों के बाद गठित की गई सिट (SIT) की जांच अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आज चौथे दिन सिट की टेक्निकल और फॉरेंसिक विंग ने राम मंदिर परिसर के भीतर उस विशेष काउंटिंग रूम को अपने नियंत्रण में ले लिया है जहां दिन में दो बार चंदे की गिनती होती है। सिट की टीम इस वक्त सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज के जरिए इस पूरे घपले की क्रोनोलॉजी समझने में जुटी है।

संबंधित वीडियो