क्या असफलता का मतलब हार मान लेना है? अलीगढ़ की बेटी वंदना सिंह की कहानी उन लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी मिसाल है, जो एक बार फेल होने पर खुद पर शक करने लगते हैं. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd Joint Entrance Examination 2026) के रिजल्ट में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने पूरे प्रदेश में पहली रैंक (Rank 1) हासिल कर इतिहास रच दिया है. लेकिन सफलता का यह मुकाम उन्हें पहले प्रयास में नहीं मिला. साल 2025 में मन-मुताबिक रैंक न मिलने के बावजूद वंदना ने हार नहीं मानी, अपनी कमियों से सीखा और दोगुनी मेहनत के साथ वापसी कर यूपी टॉप किया. इस वीडियो में जानिए वंदना सिंह की इस शानदार सफलता की कहानी. उनके प्रोफेसर भाई ने कैसे उन्हें टीचिंग फील्ड में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और कैसे उनके परिवार ने उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर हर कदम पर उनका साथ दिया.