अखिलेश की पार्टी में बगावत? NDTV पर राजभर और सपा सांसद राजीव राय में तीखी बहस

यूपी चुनाव में सियासी पारा अपने चरम पर है. योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) के एक सनसनीखेज दावे ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में हड़कंप मचा दिया है. राजभर का दावा है कि सपा में जल्द ही एक बड़ी बगावत होने वाली है और कई सांसद टूटकर अलग होने वाले हैं. उनका कहना है कि बगावत करने वाले इन सांसदों की एक लिस्ट भी तैयार है. इस बड़े दावे पर एनडीटीवी (NDTV) पर ओपी राजभर और सपा सांसद राजीव राय के बीच जमकर तीखी बहस हुई. राजीव राय ने कहा कि ओपी राजभर अपनी लिस्ट लेकर घूम रहे होंगे. उन्होंने कहा कि घोसी लोकसभा में जो हार मिली थी, एक बार फिर मिलेगी. उन्होंने कहा कि राजभर के लोगों की लिस्ट मेरे पास है. क्या वाकई अखिलेश यादव की पार्टी में कोई बड़ी फूट होने वाली है? क्या है राजभर के इस दावे की सच्चाई? देखिए इस वीडियो में पूरी चर्चा.

संबंधित वीडियो