'75 दिन जेल में रहा, पत्नी से नहीं मिल पाया...' झूठे केस और खराब दौर पर पहली बार विक्रम भट्ट के खुलासे

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की नई फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' (Haunted 3D: Echoes of the Past) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. शुरुआत में कम स्क्रीन्स मिलने के बावजूद दर्शकों की भारी मांग के चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म के शोज बढ़ा दिए हैं. इस बेहद खास और बेबाक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने न सिर्फ अपनी फिल्म की कामयाबी पर बात की, बल्कि अपने जीवन के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर का भी खुलासा किया. उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने बताया कि कैसे जेल में बिताए उन 75 दिनों के दौरान उनका परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा और उन्होंने इस कठिन समय को हिम्मत से पार किया.

इसके अलावा, विक्रम भट्ट ने हॉन्टेड फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट यानी 'हॉन्टेड 3' (Haunted 3) के प्लान और बड़े स्टार्स की जगह नए कलाकारों को कास्ट करने के पीछे के 'बजट गणित' पर भी खुलकर अपनी राय रखी. विक्रम भट्ट के संघर्ष और उनकी फिल्म से जुड़ी इस पूरी बातचीत को जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.