अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम (Houston Stadium) में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच खेला गया मैच 1-1 की सनसनीखेज बराबरी पर खत्म हुआ। पुर्तगाल ने मैच में शुरुआती बढ़त जरूर बनाई थी, लेकिन कांगो के मजबूत काउंटर अटैक और शानदार डिफेंस के आगे पुर्तगाली टीम बिखर गई। पूरी दुनिया की नजरें पुर्तगाल के दिग्गज कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी थीं, लेकिन रोनाल्डो के लिए यह रात उनके करियर की सबसे निराशाजनक रातों में से एक साबित हुई।