महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जो उद्धव ठाकरे खेमे में हड़कंप मचाने के लिए काफी है। दिल्ली में पुराने संसद भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित शिवसेना कार्यालय में उद्धव गुट के संसदीय दल की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से पहले राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कैमरे पर कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि सभी सांसदों का आना 'बिल्कुल कंपल्सरी और मैंडेटरी' है और जो नहीं आएगा उसे 'बेईमान और गद्दार' समझा जाएगा। लेकिन इस कड़े व्हिप के बावजूद बैठक में सिर्फ 4 सांसद ही पहुंच पाए। #shivsenaubt #uddhavthackeray #sanjayraut #eknathshinde #maharashtrapolitics #breakingnews #politicaldrama #parliamentmeeting #ndtvindia #shorts