हमलोग के इस एपिसोड में हम बात करेंगे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से. यशवंत सिन्हा बीजेपी के पुराने वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. यशवंत सिन्हा अटल सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं. हालांकि अब वह बीजेपी छोड़ चुके हैं और उससे नाराज हैं. यशवंत सिन्हा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. यशवंत सिन्हा अब मोदी सरकार की नीतियों के कटु आलोचक हैं. हम इस एपिसोड में यह जानने की भी कोशिश करेंगे कि यशवंत सिन्हा पीएम मोदी पर क्यों हमलावर हैं.