प्रधानमंत्री कार्यालय ने कुछ अफवाहों को देशहित के खिलाफ करार दिया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों पर बदनीयती से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। पीएमओ ने मंत्रियों पर ही नहीं, गृहमंत्री के बेटे पर भी लगे आरोप का खंडन कर डाला।