Amethi, Raebareli पर इतने पसोपेश में क्यों है Congress? | Lok Sabha Election | Khabron Ki Khabar

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन की तारीख खत्म होने के एक दिन पूर्व भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 2019 के चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी के खिलाफ इसी सीट से ताल ठोंक चुके हैं। इस बार ऐसा माना जा रहा था कि प्रियंका गांधी के लड़ने की दशा में भाजपा कोई बड़ा चेहरा उतार सकती है। भाजपा ने यूपी की दो सीटों कैसरगंज और रायबरेली को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे। टिकट में हो रही देरी के पीछे यह बात मानी जा रही थी कि पार्टी कांग्रेस के टिकट का इंतजार कर रही है।

संबंधित वीडियो