IAF के 'गजराज' ने रचा इतिहास, 13,629 फीट की ऊंचाई पर की रिकॉर्ड लैंडिंग

  • 0:14
  • प्रकाशित: नवम्बर 07, 2026

भारतीय वायु सेना के भारी परिवहन विमान IL-76MD "गजराज" ने लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. चीन सीमा के करीब स्थित इस एयरबेस पर की गई यह लैंडिंग दुनिया में IL-76MD विमान की अब तक की सबसे ऊंची लैंडिंग मानी जा रही है. इस उपलब्धि को वायु सेना ने विमान की क्षमता और चालक दल के बेहतरीन कौशल का प्रमाण बताया है. यह सफलता भारत की सामरिक एयरलिफ्ट क्षमता और सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य तैयारियों को और मजबूत करती है.