Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के पीछे असली किलर कौन?

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने सियासी माहौल गरमा दिया है. मध्यमग्राम में दिनदहाड़े हुई इस वारदात को शुभेंदु अधिकारी ने प्री-प्लान्ड साजिश बताया है, जिसमें पहले से रेकी किए जाने की बात भी सामने आ रही है. हमले में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और पीएस घायल हुए हैं. पुलिस, सीआईडी और फोरेंसिक टीम लगातार जांच में जुटी हैं, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के एंगल से भी पड़ताल जारी है. चुनाव के बाद और शपथ ग्रहण से ठीक पहले हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था और सियासी हिंसा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

संबंधित वीडियो