IMD Weather Alert: देश के एक बड़े हिस्से में इस समय सूरज आग उगल रहा है और आधा हिंदुस्तान भीषण लू यानी 'हीटवेव' (Severe Heatwave) की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। वहीं, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है।