Ratna Singh News: रत्ना सिंह की बहन का छलका दर्द, वीडियो जारी कर बोलीं- यह आत्महत्या नहीं सीधे तौर पर एक मर्डर है | Read

लखनऊ के गोमतीनगर की रहने वाली रत्ना सिंह की आत्महत्या के बाद मंगलवार को उनकी बहन ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है. इस वीडियो में रत्ना की बहन ने नम आंखों और भरे गले से अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं आज सिर्फ अपनी बहन के लिए नहीं, बल्कि हर उस लड़की के लिए बोल रही हूं, जो ताकतवर लोगों के दबाव, मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का शिकार हुई हैं. मेरी बहन रत्ना एक बहुत ही मजबूत और जिंदादिल लड़की थी. वह जीना चाहती थी, अपने सपनों को पूरा करना चाहती थी और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने वाली थी. लेकिन कुछ लोगों ने उसे मानसिक रूप से इस कदर तोड़ दिया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने पर मजबूर हो गई. इसे सिर्फ आत्महत्या कहना गलत होगा, यह सीधे तौर पर एक मर्डर है.

संबंधित वीडियो