Bakrid Row in Bengal: "कुर्बानी होकर रहेगी, गाय, बकरे और ऊंट सबकी होगी..." हुमायूं कबीर का शुभेंदु को चैलेंज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. राज्य के नेता हुमायूं कबीर के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि “कुर्बानी होकर रहेगी, इसे कोई रोक नहीं सकता”, चाहे कोई मना ही क्यों न करे. हुमायूं कबीर ने कहा कि कुर्बानी सदियों से चली आ रही परंपरा है और यह आगे भी जारी रहेगी. उनके मुताबिक, “यह धार्मिक आस्था का मामला है और इसे कोई सरकार नहीं रोक सकती.”
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से पहले ही साफ किया गया है कि पब्लिक प्लेस पर कुर्बानी की इजाज़त नहीं होगी, लेकिन निजी स्थानों जैसे घर या निर्धारित जगहों पर धार्मिक परंपराओं के तहत कुर्बानी की जा सकती है.

संबंधित वीडियो