Heatwave Alert in India: आसमान से बरस रही आग, यूपी-दिल्ली में भीषण गर्मी की मार

Heat Wave: नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. कई राज्यों में पारा 46°C के पार चला गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
सबसे ज्यादा गर्मी उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज की गई, जहां तापमान 48°C तक पहुंच गया. वहीं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी तापमान 47°C के आसपास रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली में भी हालात बेहद खराब हैं, जहां गर्मी के साथ बढ़ी ह्यूमिडिटी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में हीट वेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट लागू है, जबकि दिल्ली में अगले 7 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

संबंधित वीडियो