Modi-Meloni Meeting: नई दिल्ली/रोम: वैश्विक राजनीति में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी आज एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के रूप में उभर चुकी हैं. लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था. एक साधारण परिवार से निकलकर राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने की उनकी कहानी आज दुनियाभर में चर्चा का विषय है.
रोम के एक साधारण इलाके में पली-बढ़ीं मेलोनी का बचपन संघर्षों से भरा रहा. छोटे समय में ही पिता के छोड़ देने के बाद उनका पालन-पोषण उनकी मां ने किया. आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ कई छोटे-मोटे काम भी करने पड़े. कहा जाता है कि उन्होंने कभी बारटेंडर का काम किया, बच्चों की देखभाल की और पार्टियों में सामान तक बेचा, लेकिन इन संघर्षों ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया बल्कि और मजबूत बना दिया.