Pak-Ban Test Match: बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट मैच में बवाल! मो. रिजवान से भिड़े लिटन दास, देखें VIDEO

सिलहट: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उस वक्त जबरदस्त तनाव देखने को मिला, जब पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास आपस में भिड़ गए. यह पूरा घटनाक्रम स्टंप माइक में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या हुआ मैदान पर?
यह घटना टेस्ट मैच के चौथे दिन 72वें ओवर में हुई. उस दौरान पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा कर रहा था और रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे. रिजवान ने साइट स्क्रीन के पास हलचल को लेकर अंपायर से शिकायत की. इसी बात पर लिटन दास ने उन्हें टोका और कहा कि बैटिंग पर ध्यान दें. बात बढ़ी और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

स्टंप माइक में कैद बातचीत के मुताबिक:
लिटन दास: “उधर क्या देख रहे हो, यहां ध्यान दो”
रिजवान: “यह मेरा काम है या आपका या अंपायर का?”

‘ओवरएक्टिंग’ वाली टिप्पणी से बढ़ा विवाद
बहस यहीं नहीं रुकी. लिटन दास ने रिजवान पर तंज कसते हुए कहा: “50 हो गई, अब एक्टिंग शुरू होगी”
 इस टिप्पणी से माहौल और गर्म हो गया और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप
स्थिति बिगड़ती देख मैदान पर मौजूद अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया. इसके बाद खेल दोबारा शुरू हुआ.