तमिलनाडु में TVK की बड़ी जीत पर विजय थलपति के पिता की भावुक प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने बेटे की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि एक पिता के तौर पर उन्हें गर्व और खुशी है. विजय के आत्मविश्वास, बिना गठबंधन चुनाव लड़ने के फैसले और समाज के लिए कुछ करने की सोच की सराहना की. परिवार और प्रशंसकों में जश्न का माहौल, वहीं तमिलनाडु में बदलाव की उम्मीदें और भी मजबूत होती दिखीं.