उत्तर प्रदेश के फूलपूर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में कांग्रेसी नेताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। चारों नेता जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, प्रमोद तिवारी और नसीब पठान ने याचिका देकर गिरफ्तारी पर रोक लगाने और एफआईआर खारिज करने की मांग की है।