भारत-नेपाल बॉर्डर पर सबसे अधिक चिंता नए जुर्माना प्रावधान को लेकर है. नियम के अनुसार, नेपाल में प्रवेश के लिए कटाए गए भंसार को वापस भारत लौटते समय ऑनलाइन माध्यम से रद्द करना अनिवार्य है. यदि कोई वाहन मालिक ऐसा नहीं करता है तो उस पर प्रतिदिन 2500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं, बकाया जुर्माना रहने पर भविष्य में नेपाल प्रवेश के दौरान वाहन जब्त भी किया जा सकता है.