Vikas Vaibhav IG Bihar: बिहार में सम्राट चौधरी का एक्शन मोड जारी है. उन्होंने उन अफसरों को फिर से मैदान में उतारा है, जिन्हें पहले सख्त कार्रवाई के चलते किनारे कर दिया गया था. चर्चित IPS विकास वैभव की वापसी सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, जिन्होंने कभी बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी की थी.
करीब 6 साल बाद फील्ड में लौटे विकास वैभव को IG बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने साफ कहा है कि बिना डर और पक्षपात के कानून का राज कायम करना ही उनकी प्राथमिकता है. भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. सम्राट चौधरी के इस कदम से बिहार की सियासत में हलचल बढ़ गई है. जहां एक तरफ सरकार सख्ती का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है.