Supreme Court News: SIR अधिकार पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, चुनाव में नाम हटाने का आरोप

SC on Election Commission SIR: देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) आज चुनाव आयोग (ECI) के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (Special Intensive Revision - SIR) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की संवैधानिक वैधता पर अपना एक बेहद ऐतिहासिक और बड़ा फैसला सुनाने जा रही है। चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली पीठ ने इस मामले में सभी पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। यह पूरा विवाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और विपक्ष के कई बड़े सांसदों (मनोज झा, महुआ मोइत्रा, केसी वेणुगोपाल) द्वारा दायर याचिकाओं के बाद शुरू हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग ने 'SIR' की आड़ में मनमाने तरीके से लाखों वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं।

संबंधित वीडियो