NDTV इंडिया के शो सवाल इंडिया का न्यूज डिबेट के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए एक हालिया एनकाउंटर पर तीखी बहस छिड़ गई है. बहस के दौरान मौलाना रशीदी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि आरोपी को मुसलमान होने की वजह से मारा गया, जिसका बीजेपी समर्थक शिवम त्यागी ने विकास दुबे और अनिल दुजाना जैसे दर्जनों अपराधियों की लिस्ट गिनाकर कड़ा पलटवार किया.