साब एक सिगरेट पिलवा दो... यूपी में एनकाउंटर के बाद बदमाश की अनोखी डिमांड | Read

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पुलिस एनकाउंटर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. आमतौर पर पुलिस की मुठभेड़ में जब अपराधियों के पैर में गोली लगती है, तो वे दर्द से कराहते हैं या रहम की भीख मांगते हैं. लेकिन मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ की कहानी बिल्कुल जुदा थी.

यहाँ एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमों में वांछित इनामी बदमाश 'इनाम' पुलिस की गोली लगने के बाद जब जमीन पर गिरा, तो उसने दर्द से चिल्लाने के बजाय पुलिसकर्मियों से बीड़ी और सिगरेट का जुगाड़ करने की फरमाइश कर डाली.
 

संबंधित वीडियो