M3M Foundation: प्रतिभा और बुनियादी ढांचे के के दम पर कैसे तैयार हो रहे चैंपियन?

इस वीडियो में बात हो रही है M3M फाउंडेशन की पहल ‘लक्ष्य प्रोग्राम’ की, जो पिछले 5 सालों से देश के उभरते एथलीट्स को मजबूत सपोर्ट दे रहा है. इस कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों को सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं, बल्कि न्यूट्रिशन, हेल्थ और ओवरऑल डेवलपमेंट पर भी खास ध्यान दिया जाता है, ताकि वे अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. अब M3M फाउंडेशन ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर देना शुरू किया है. इसी दिशा में योगेश्वर दत्त अकादमी, बाइचुंग भूटिया अकादमी जैसी बड़ी संस्थाओं के साथ साझेदारी की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें.
खासतौर पर योगेश्वर दत्त कुश्ती अकादमी में 10 से 16 साल के युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है. ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त का सपना है कि गांव और गरीब परिवारों से आने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सही दिशा, कोचिंग और प्लेटफॉर्म मिले ताकि वे देश के लिए ओलंपिक चैंपियन बन सकें.
इस पहल का मकसद साफ है — ग्रासरूट लेवल को मजबूत करना, क्योंकि मजबूत नींव से ही मजबूत खिलाड़ी और एक मजबूत खेल व्यवस्था तैयार होती है.

संबंधित वीडियो