CBSE Class 12 Re-Evaluation Portal: CBSE री-इवैल्यूएशन विंडो क्यों बंद? | CBSE OSM Row

CBSE Re Evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पहले 29 मई से शुरू होनेवाली थी. लेकिन बाद में इसकी तारीख को बदलकर 1 जून कर दिया गया है. आज 1 जून है और सुबह से छात्र बस इंतजार कर रहे हैं कि कब पोर्टल शुरू होगा और वो आवेदन कर सकेंगे. दरअसल CBSE रीवैल्यूएशन वेरिफिकेशन विंडो 1 जून की टाइमलाइन के बावजूद अभी तक नहीं खुली है. ऑफिशियल CBSE पेज पर अभी 'अंडर मेंटेनेंस' मैसेज दिख रहा है और लिखा गया है कि यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी. #cbse

संबंधित वीडियो