Lucknow Mansi Death News: भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है. इस बीच अलग-अलग शहरों से दहेज और ससुराल में उत्पीड़न के कारण नवविवाहिताओं की मौत के भी मामले सामने आए हैं. बीते दिनों लखनऊ से श्वेता सिंह नामक नवविवाहिता की मौत का सामने आया था. अब फिर लखनऊ से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवविवाहिता मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना सआदतगंज इलाके की है, जहां युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर कार की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.