उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में विरोधियों और कट्टरपंथियों पर जमकर निशाना साधा है. सीएम योगी ने अपने हालिया भाषण में बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की घटती आबादी, मौलानाओं की चुप्पी और गाजियाबाद में हुई 'छुरेबाजी' की घटना का जिक्र करते हुए कड़ा संदेश दिया है. सीएम ने साफ कहा कि यूपी में अब 'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी' बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग अपनी 'नालायक औलादों' को नहीं समझा पा रहे हैं, वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.