सालभर पहले बहा था पुल, आज भी उफनती नदी पैदल पार कर स्‍कूल जाने को मजबूर हैं छात्र

  • 2:26
  • प्रकाशित: अगस्त 12, 2026

उफनती नदी को पार करते हुए कुछ छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उत्‍तराखंड के इस वीडियो में कुछ छात्राएं जान हथेली पर रखकर नदी को पार करती नजर आ रही हैं. इन छात्राओं को हर दिन इसी तरह जान जोखिम में डालकर स्‍कूल पहुंचने की जंग लड़नी पड़ती है. हालांकि, एक साल पहले यहां हालात ऐसे नहीं थे. नदी के इस रास्‍ते पर एक पुल हुआ करता था, लेकिन पिछले साल ये पुल बह गया और अब तक नहीं बन पाया है.