Trump Iran threat: ईरान पर कथित हमले के बाद अमेरिका और ईरान के रिश्तों में जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हमले के बाद भड़क गए हैं. ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने दोबारा जहाजों पर हमला किया तो अमेरिका उसे बिल्कुल नहीं छोड़ेगा. उन्होंने यहां तक चेतावनी दे दी कि ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा.
हालांकि, लगातार मिल रही इन धमकियों के बावजूद ईरान झुकता हुआ नजर नहीं आ रहा. तेहरान किसी भी दबाव में आने को तैयार नहीं है और लगातार पलटवार करता दिख रहा है. दोनों देशों के बीच बातचीत और दबाव की राजनीति जारी है. वहीं दुनिया भर के देश अमेरिका और ईरान दोनों से युद्ध टालने की अपील कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई भी पक्ष पीछे हटता नहीं दिख रहा.
इस बीच ईरान से एक और बड़ी खबर सामने आई है. ईरानी नेवी चीफ ने दावा किया है कि तेहरान ने ऐसा खतरनाक सीक्रेट हथियार तैयार कर लिया है, जिसे देखकर दुश्मन का दिल दहल जाएगा. ईरान ने उस हथियार का फर्स्ट लुक भी जारी किया है, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं कि यह कोई नई हाइपरसोनिक मिसाइल हो सकती है या फिर परमाणु हथियार से जुड़ा कोई बड़ा कदम.
Tehran की सड़कों पर ड्रोन पावर का प्रदर्शन किया गया. आत्मघाती ड्रोन से लदे ट्रकों के साथ भारी भीड़ नजर आई और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी हुई. वहीं इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से जारी एक वीडियो में संकेत दिया गया है कि ईरान रूस के साथ मिलकर बेहद खतरनाक मिसाइल पर काम कर रहा है.
जानकारों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ सैन्य तैयारी नहीं बल्कि एक बड़े साइकोलॉजिकल वॉर का हिस्सा भी हो सकता है. ईरान अपनी ताकत पहाड़ों के नीचे बने अंडरग्राउंड बेस, सुरंगों और सीक्रेट लोकेशनों में छुपाकर रखता है.
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ईरान वाकई अमेरिका से पहले किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहा है, या फिर यह सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति है. पूरी रिपोर्ट और हर अपडेट के लिए वीडियो देखें.