Amit Shah old Video Viral: 1 दिसंबर 2014… कोलकाता के धर्मतल्ला की वो रैली, जहां बीजेपी नेता अमित शाह ने पहली बार पश्चिम बंगाल की राजनीति में खुलकर अपनी ताकत दिखाई थी. जनसभा के बीच उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधी चुनौती देते हुए कहा था — “दीदी पूछती हैं कि अमित शाह कौन है… देख लीजिए, मैं अमित शाह हूं.”
अपने भाषण में अमित शाह ने साफ कहा था कि वो भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हैं और बंगाल की धरती से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ने के लिए आए हैं. उस वक्त उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा और इसे बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा गया.
आज, सालों बाद जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह भाषण सिर्फ एक सियासी चुनौती नहीं, बल्कि एक लंबी राजनीतिक रणनीति और संघर्ष का संकेत था. बीजेपी ने धीरे‑धीरे पश्चिम बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत की और राज्य की राजनीति में खुद को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया.
इस वीडियो में जानिए 2014 की उस ऐतिहासिक रैली की कहानी, अमित शाह के उस चर्चित बयान का संदर्भ और कैसे समय के साथ बंगाल की राजनीति का समीकरण बदलता गया.