ट्रम्प की धमकी, ईरान का पलटवार और चीन का शांति प्लान, मिडिल ईस्ट में बदलेगा पावर बैलेंस?

  • 4:01
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका और ईरान (US Iran Tension) के बीच बातचीत फेल होने के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर जहाजों को डुबाने की धमकी दी है, जिसके जवाब में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को ब्लॉक कर दिया है। इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने इस इलाके में शांति के लिए एक नया 4-सूत्रीय शांति प्रस्ताव (4-Point Peace Plan) पेश किया है। शिन्हुआ (Xinhua) की रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग ने यह प्रस्ताव अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के सामने रखा। चीन ने अमेरिकी नाकेबंदी को खतरनाक बताया है, वहीं ट्रम्प ने चीन को ईरान की सैन्य मदद करने पर 50% टैरिफ (Tariff threat) लगाने की चेतावनी दी है। इस वीडियो में सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) से समझिए इस पूरी जियोपॉलिटिक्स का असली खेल और जानिए कि क्या चीन मिडिल ईस्ट में अमेरिका की जगह लेने की कोशिश कर रहा है? 

संबंधित वीडियो