BREAKING NEWS, US-Iran Ceasefire: सीज़फायर के बीच ईरान की गुपचुप युद्ध तैयारी पर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. अमेरिकी मीडिया के दावों के मुताबिक ईरान इस विराम का इस्तेमाल मिसाइल और ड्रोन क्षमता बढ़ाने, दबे हुए हथियारों को बाहर निकालने और जंगी तैयारियां तेज़ करने में कर रहा है. वहीं अमेरिका की नाकेबंदी और होरमुज़ जलडमरूमध्य पर तनाव ने हालात और गंभीर बना दिए हैं. तेल आपूर्ति पर खतरे के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल देखा जा रहा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है. क्या यह तूफान से पहले का सन्नाटा है? और क्या ईरान‑अमेरिका टकराव दुनिया को एक और बड़े संकट की ओर ले जाएगा- समझिए इस खास रिपोर्ट में.