उन्नाव मामले पर बुधवार को भी लोकसभा में हंगामा देखने को मिला. बात न सुने जाने से नाराज कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने लोकसभा से वॉकआउट किया है. इस मामले को लेकर मंगलवार को भी लोकसभा में हंगामा देखने को मिला था. मंगलवार को कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए नारेबाजी की थी और सदन से वॉकआउट किया था.