कानपुर में BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाया और नारेबाजी की. ये पूरा मामला कानपुर के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र का है. यहां अचानक खबर फैली कि परीक्षा से पहले ही पेपर आउट हो चुका है, जिसके बाद परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी गुस्से में आ गए और जमकर बवाल हुआ. अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी.